Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेट की ब्रीफिंग की, बोले- अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहें, मतदान से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखें

# मतदान दिवस 25 मई 2024

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत XLRI सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए आयोजित ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने आयोग की मंशानुरूप 25 मई को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी व सफलतापूर्वक संपन्न को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार मौके पर मौजूद रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने पर्यवेक्षणीय कार्य दायित्व से चुनाव को सकुशल संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। भारत निर्वाचन आयोग ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के भूमिका को अत्यंत महत्पूर्ण माना है।

स्थानीय से करें संवाद, मतदाता सूचना पर्ची वितरण की लें जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया निष्पक्षता पूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं । निर्वाचन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है, साथ ही बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। ऐसे में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सभी सजग होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। ब्रीफिंग के दौरान दिए गए निर्देश का गंभीरता से अनुपालन करें एवं कराएं । विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर स्थानीय लोगों से संवाद कर वहां की स्थिति को समझें । मतदाता सूचना पर्ची वितरण की भी जानकारी लें। अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए मतदान से जुड़ी गतिविधियों पर हमेशा अपनी निगाह बनाये रखें।

अलर्ट मोड में रहें, संदेहास्पद गतिविधि पर नजर रखें

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि निर्वाचन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल उपलब्ध हैं, किसी भी प्रकार से मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो यह सुनिश्चित करें। उन्होंने संदेहास्पद लोगों की चेकिंग करने तथा बूथ से 100 मीटर के अंदर अनावश्यक भीड़ जमा न हो, ये भी सुनिश्चित करने को कहा। बिना पहचान पत्र के बूथ के आसपास लोगों के दिखने पर उन्हें तत्काल वहां से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान संदेहास्पद गाड़ियों को भी चेक करने को कहा।

About Author