Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश

#बिना Fikarrr … वोट कर
# चुनाव का महात्योहार , वोट सबका अधिकार

# Together let us Say We will vote on 25th May

लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं । जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके इसके मद्देनजर 24X7 चेकनाका सक्रिय हैं तथा तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड में ओड़िशा बॉर्डर से सटे मुचरीसोल चेकनाका तथा बहरागोड़ा प्रखंड में पश्चिम बंगाल बॉर्डर से सटे दारीसोल चेकनाका का निरीक्षण किया गया। मौके पर रूरल एसपी श्री ऋषभ झा समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की। कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों, मालवाहक वाहन की गहनता से जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें। वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें। इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि किसी भी तरह की सूचना प्राप्त होने पर अविलंब वरीय पदाधिकारी को सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर निदेशक एनईपी, डीटीओ, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एसडीपीओ घाटशिला, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author