Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिले में बढ़ते अपराध से जनता और व्यापारीयों में भय का माहौल, रवि अग्रवाल की पत्नी के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करें प्रशासन – मनोज चौधरी

शुक्रवार की शाम सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा चौक के समीप सोनारी निवासी कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या के विरोध में मारवाड़ी समाज मे आक्रोश व्याप्त है. इसको लेकर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सह सरायकेला चैंबर के महासचिव मनोज कुमार चौधरी कड़ा विरोध जताया उन्होंने जिले में आये दिन बढ़ते अपराध पर सरकार और प्रशासन के रवैए पर सवाल उठाए जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है।

पिछले दिनों सरायकेला के मुख्य स्थल में लाखों के मोबाइल फोनों की चोरी का उद्भेदन करने में पुलीस नाकाम रही और वही कल अपराधियों द्वारा व्यवसायी रवि अग्रवाल की पत्नी की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है प्रशासन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और पूरे मामले का खुलासा करे मारवाड़ी समाज के अस्मिता पर हमला बताया.

उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि शहर में विधि- व्यवस्था चरमरा गई है, हालांकि घटनास्थल सरायकेला है इस वजह से उन्होंने दोनों जिलों के पुलिस से मामले का जल्द से जल्द उद्वेदन करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि एसपी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

श्री चौधरी ने कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाना चाहिए।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

About Author