Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे

सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर झारखंड विधानसभा हेमंत सोरेन जैसे ही कार से निकले,मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. सभी हेमंत सोरेन जी, हेमंत सोरेन जी… चिल्ला रहे थे. फ्लोर टेस्ट में शामिल होने आए हैं हेमंत सोरेन.झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा रांची, : झारखंड विधानसभा में चंपाई सोरेन के शक्ति परीक्षण से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुंचे हेमंत सोरेन को पत्रकारों ने घेर लिया. कुर्ता-पायजामा पहनकर आए थे विधानसभा में सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर विधानसभा में आए हेमंत सोरेन जैसे ही कार से निकले, मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. सभी अपने-अपने कैमरे लेकर तैयार हो गए. हर पत्रकार हेमंत सोरेन की तस्वीर और वीडियो अपने कैमरे में कैद करने में जुट गया. सभी हेमंत सोरेन जी, हेमंत सोरेन जी… चिल्ला रहे थे.JMM का शक्ति प्रदर्शन, CM हेमंत सोरेन बोले- आओ, मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, ईडी से मांगा तीन सप्ताह का समय झारखंड के पूर्व सीएम ने हाथ जोड़कर सबका किया अभिवादन पत्रकार अपने-अपने कैमरे के साथ हेमंत सोरेन के आगे खड़े हो गए थे.

हेमंत सोरेन ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया. वह कार से निकलने के बाद विधानसभा की ओर नहीं बढ़ पा रहे थे, क्योंकि पत्रकार वहां डटे हुए थे. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे उन्हें जाने का रास्ता दे, लेकिन कोई हट नहीं रहा था.पत्रकारों को हाथ लगी निराशा इसके बाद हेमंत सोरेन सीधे आगे की ओर बढ़ गए. इस बीच पत्रकार हेमंत सोरेन जी, हेमंत सोरेन जी चिल्लाने लगे. उन्हें उम्मीद थी कि वह रुकेंगे और पत्रकारों से कुछ बात करेंगे. उनके सवालों के जवाब देंगे, लेकिन पत्रकारों को यहां निराशा हाथ लगी. हेमंत सोरेन उनसे किसी प्रकार की बातचीत नहीं की और सीधे विधानसभा भवन में दाखिल हो गए.

Also Read: झारखंड: JMM स्थापना दिवस पर बोले CM चंपाई सोरेन, लोकप्रियता से घबराकर झूठे मुकदमे में हेमंत सोरेन को भेजा जेल
जमीन घोटाला मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को किया है गिरफ्तार
बता दें कि जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लाउंडरिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अभी वह ईडी की रिमांड में हैं. कोर्ट की अनुमति से चंपाई सोरेन सरकार के शक्ति परीक्षण में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे हैं. उनके विधानसभा पहुंचने पर हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगे.

About Author