Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने किया पूर्व सांसद सुनील महतो की जयंती पर आदमकद प्रतिमा का भूमिपूजन

आज दिनांक 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने गम्हरिया स्थित पूर्व सांसद सुनील महतो के समाधि स्थल पर जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया, साथ ही उनके आदमकद प्रतिमा हेतु भूमि पूजन किए ।उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सहिस ने कहा की सुनील दा की हत्या कोई आम हत्या नही था उनकी हत्या एक राजनीतिक षडयंत्र था आज उनके जन्म जयंती पर आजसू पार्टी वर्तमान सरकार से निम्न मांग करती है ,,

उनके हत्या का षड्यंत्रकारी कौन है इसको समाज के सामने लाने के लिए एनआईए जांच कराए ,सुनील महतो को सरकार शहीद का दर्जा दे उनके संघर्षमय जीवन को स्कूली पाठ्यक्रम में जीवनी के रूप में शामिल हो ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से …शहीद सुनील महतो की माँ खाँदो देवी,केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, रवि शंकर मौर्य, सुसेन महतो,सत्य नारायण महतो ,आदित्य महतो , दलबीर सिंह बग्गा, सचिन महतो, सन्नी सिंह ,जसवीर सिंह ,बादल महतो , निरंजन महतो,दिनेश हसदा, राजेश महतो, सोनू सिंह, गोवर्धन गोस्वामी आदि मौजूद रहे ।

About Author