Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

टाटा स्टील जूलोजिकल सोसाइटी द्वारा संचालित टाटा जू में घड़ीयाल और मगरमच्छ को मिला नया घर

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलोजिकल सोसाइटी द्वारा संचालित टाटा जू में घड़ीयाल और मगरमच्छ को नया घर दिया गया है. सोमवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी ने इसका उद्घाटन किया. मौके पर चाणक्य चौधरी ने बताया कि टाटा जू में कई बड़े बदलाव किए जा रहे है. बीते साल ही जू में आने के लिए नए इंट्री गेट का उद्घाटन किया गया था.

इसी के तहत घड़ीयाल और मगरमच्छ के रहने की जगह को नए तरह से बनाया गया है. इसके साथ ही बर्ड्स के लिए भी नया घर बनाया जा रहा है.चाणक्य चौधरी ने बताया कि देश के अन्य शहरों में मौजूद जू से जानवरों के अदला-बदली भी की जाएगी. अन्य जू में जो जानवर ज्यादा मौजूद है उसकी अदला-बदली के लिए भी जू प्रबंधन प्रयासरत है. संभवत: जल्द ही जू में नए जानवरों को देखा जा सकेगा.

About Author