Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महागठबंधन का जनसंपर्क अभियान रैली की शक्ल में हुआ तब्दील, सड़क जाम की समस्या से आमजन घंटों रहे हलकान

गम्हरिया : इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार जोबा माझी दुसरे दिन भी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गृह गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। पहले दिन जहां जोबा मांझी ने संथाल बहुल गांवों में जनसंपर्क का अभियान चलाया वही आज आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नगर अध्यक्ष दीपक मंडल के नेतृत्व में लंबी गाड़ी की काफिला को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

बड़ा गम्हरिया क्षेत्र में चले जनसंपर्क अभियान से सड़क पूरी तरफ ब्लॉक हो गया था लंबी गाड़ी की काफिला के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कई लोगों ने जाम के कारण दूसरे मार्ग से जाना मुनासिब समझा। लंबी गाड़ी का काफिला के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह गाड़ियां समर्थकों की है उनकी अपनी गाड़ी नहीं है समर्थक गाड़ी लेकर के आ जाते हैं तो मैं क्या करूं।

जबकि लोगों का कहना है कि यह गाड़ियां कांग्रेसी नेता के केपी सोरेन और आदित्यपुर नगर अध्यक्ष दीपक मंडल के द्वारा जनसंपर्क अभियान में बुलाए गए लोगों की है। अब चाहे गाड़ी किसी की भी हो लेकिन सड़क जाम से लोक परेशान रहे। लंबी गाड़ी की काफिला से ऐसा लग रहा था या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी द्वारा निकाले गए रैली थी ना कि जनसंपर्क अभियान।

About Author