Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

बिजली की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा विद्युत विभाग के खिलाफ उग्रआंदोलन – विजय सामाड

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भरनियां पंचायत के ग्राम डुकरी में उपभोक्ता संघ का एक बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह 20 सुत्री सदस्य विजय सिंह सामाड मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर कर उपभोक्ताओं के साथ गहमा-गहमी चर्चा किया गया। ग्राम डुकरी,गुंजा, भरनियां,किमिरदा,कुदाहातु ,दुरियाम, कायदा में लाईनमेन की लापरवाही से पिछले चार दिनों से बिजली की समस्या से जुझ रहे हैं।

यह पहली समस्या नहीं है कई बार इस क्षेत्र को नजर अंदाज करते हैं। विभाग एवं लाईनमेन का इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर ध्यान नहीं एक डेढ़ घंटा मुश्किल से बिजली आपूर्ति होता है वहीं चार दिनों में एक – दो दिन तो दिन- रात बिजली आपूर्ति नहीं किया। अन्त में श्री सामाड ने संबोधित करते हुए कहा दर्जनों गांवों टोले वासियों के उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर अभियान चला कर विभाग के वरीय पदाधिकारी को हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बिजली समस्या का समाधान कराने का मांग रखा जाएगा।

अगर समस्याओं का समाधान नहीं हो ने पर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आन्दोलन करने का आश्वासन दिया साथ ही सभी उपभोक्ताओं ने आन्दोलन करने का भी समर्थन देने का वादा किया। इस मौके कुंवर सिंह सामाड,जीत मोहन महतो,सुजान सिंह सामाड, रामजीवन लोहरा,परमेश्वर महतो अजय तांती,आनन्द गोप, कृष्ण महतो, शैलेश महतो, आकाश मुखी,राम प्रसाद सामाड, गणेश महतो, राजेश लोहरा, सुखलाल तांती,बोगोन लोहरा, सुनील लोहरा आदि ग्रामीणों उपस्थित थे।

About Author