Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, 3 IPS समेत 5 महिला पुलिसकर्मी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर झारखंड पुलिस के 29 पदाधिकारियों एवं जवानों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, अदम्य साहस और सराहनीय योगदान के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक तालिका के अनुसार, सम्मान प्राप्त करने वालों में राज्य के 3 आईपीएस अधिकारी, 5 महिला पुलिसकर्मी तथा एक एएसआई (सहायक अवर निरीक्षक) शामिल हैं।

घोषित किए गए पदकों में 1 राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा), 5 वीरता पदक और 23 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

राष्ट्रपति पदक से कौन कौन लोग होंगे सम्मानित

अपनी सुदीर्घ और निष्ठावान सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा का राष्ट्रपति पदक जैप-1 (JAP-1) में पदस्थापित एएसआई (सहायक अवर निरीक्षक) कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को प्रदान किया जाएगा।

इन लोगों को मिलेगा वीरता पदक

साहसिक ऑपरेशनों और जोखिम भरे अभियानों में अद्भुत पराक्रम दिखाने वाले 5 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से नवाजा जाएगा:

  • विनय कुमार: सब इंस्पेक्टर (लातेहार)
  • प्रमोद कुमार राय: एएसआई (आईआरबी-4, लातेहार)
  • वेद प्रकाश महतो: आरक्षी (लातेहार जिला बल)
  • रामचंद्र कुमार महतो: आरक्षी (लातेहार जिला बल)
  • कृष्णा मुर्मू: आरक्षी (आईआरबी-1, जामताड़ा)

सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे ये जवान

कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 23 अधिकारियों व जवानों का चयन सराहनीय सेवा पदक हेतु किया गया है। इनमें 3 आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं के जांबाज शामिल हैं:

  • आईपीएस अधिकारी: आईजी (रेल) डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अन्नेपु विजयालक्ष्मी और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा।
  • डीएसपी व इंस्पेक्टर: नीरज कुमार (डीएसपी, स्पेशल ब्रांच), अरुण कुमार (इंस्पेक्टर, वायरलेस), मनोज कुमार राय (इंस्पेक्टर, एसटीएफ) और असित कुमार मोदी (इंस्पेक्टर, आईटीएस रांची)।
  • एएसआई: अरविंद कुमार पालित (एसटीएफ), वशिष्ठ कुंवर (एसटीएफ), संजीव कुमार झा (एसटीएफ), विजय कुमार (एसटीएफ), महेंद्र महतो (सीआईडी) और दीपक पुंज (रांची जिला बल)।
  • हवलदार: इकबाल (एसटीएफ), बिन्दराय मुंडारी (एसटीएफ), विजय थापा (एसटीएफ) और रंजिता कुजूर (महिला हवलदार, जैप-10 होटवार)।
  • आरक्षी (कॉन्स्टेबल): मांती खलखो (महिला आरक्षी, जैप-10), प्रभा देवी (महिला आरक्षी, जैप-10), पुष्पा ओड़ेया (महिला आरक्षी, जैप-10), विदेशी मांझी (गढ़वा), अजय कुमार दुबे (चतरा) और दीपक कुमार सिंह (गुमला)।

About Author

Leave a Reply