Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

19-26 जून तक जिले में चलेगा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,उप विकास आयुक्त ने नशामुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 19-26 जून तक जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा । नशामुक्ति अभियान को लेकर जिलेवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय से उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को शराब तथा नशापान के अन्य व्यसनों को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इससे होने वाले दुष्प्रभाव की भी जानकारी दी जाएगी जिसका सीधा प्रभाव घर, परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ता है, जो पूरी तरह हानिकारक है । मौके पर उपस्थित लोगों ने नशापान से दूर रहने की शपथ भी लया। निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यापार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया।

जागरूकता रथ दोनों अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को मादक पदार्थों के दुरुपयोग, मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर लोगो को जागरूक करेगी । जिला स्तरीय सभी संबंधित विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक करने हेतु कार्य योजना बनाई गई है जिसमें आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा ।

About Author