Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रांची के बार में हुई हत्या से जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, सभी बार मालिकों को दिया गया विशेष निर्देश..

जमशेदपुर : झारखंड की राजधानी रांची के बियर बार में हुई के बाद लौहनगरी की पुलिस भी एक्शन में आ गई है.जहां जिले के एसएसपी के निर्देश के बाद सभी बड़े होटल रेस्टोरेंट और बार मालिकों को विशेष दिशा निर्देश दिया जा रहा है.वही जिला प्रशासन की ओर से बार के सीसीटीवी कैमरे से लेस करने का निर्देश और विशेष रूप से चेकिंग कर लोगों को बार के अंदर प्रवेश कराये जाने की बात कही गई है।

सभी बार मालिकों को दिया गया विशेष निर्देश….

वहीं जिला प्रसासन की ओर से बार के मालिकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि यदि बिना चैकिंग किये बार में किसी को भी एंट्री दी गई, और उसको अंदर हथियार ले जाते पकड़ा गया, तो ऐसे बार मालिकों के उपर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. सीसीआर डीएसपी ने बताया कि एसएसपी के आदेश के बाद पूरे शहर में बार को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया है, कि सावधानी बरती जाएं।

ये कहा डीएसपी ने….

डीएसपी ने बताया कि रांची की घटना जमशेदपुर में ना हो उसको लेकर जिला पुलिस एक्शन में है, उन्होंने कहा कि बार मालिकों के साथ एक बैठक कर सभी बिंदुओं पर बात कर सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जमशेदपुर शहर में इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकेगा.उन्होंने यह भी कहा कि शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, सभी को बार पर खास नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

About Author