Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मोदी सरकार में झारखंडी अस्मिता-अस्तित्व खतरे में : जोबा माझी

जगन्नाथपुर: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने सोमवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बड़ानंदा, पोखरपी, पोटोबेड़ा गांव में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में झारखंड की अस्मिता-अस्तित्व खतरे में है।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। इस तानाशाही सरकार में समाज का हर वर्ग त्रस्त है। कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में लोकतंत्र, आदिवासियों का आरक्षण, संविधान खतरे में है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से हेमंत सोरेन और महागठबंधन की मजबूती के लिए चुनाव में समर्थन की अपील की। आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि जोबा माझी हमेशा जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए संघर्षरत रहती है।

दीपक बिरुवा ने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों झूठे है। बार-बार पूछे जाने पर इनकार के बावजूद भाजपा में चले गए। मंत्री ने ग्रामीणों से जोबा माझी को जिताने की अपील की। इससे पूर्व प्रत्याशी जोबा माझी और मंत्री का बड़ा नंदा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

About Author