Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखंड के पारा शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, JSSC ने 7,299 सहायक आचार्य पदों पर निकाली बंपर भर्ती

रांची: झारखंड के पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए खुशखबरी है। राज्य में सहायक आचार्य के कुल 7,299 पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की जा रही है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने ‘झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा श्रेणी) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

आयोग ने पात्र पारा शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जुलाई से लेकर 30 अगस्त की रात 12 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

एक सितंबर की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क का भुगतान

आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी 1 सितंबर की मध्य रात्रि तक अपनी परीक्षा फीस का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने तथा आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंटआउट निकालने के लिए लिंक 3 सितंबर की आधी रात तक सक्रिय रहेगा।

JSSC द्वारा निकाली गई इस भर्ती में नियमित (Regular) श्रेणी के तहत 6,101 पद और बैकलॉग (Backlog) श्रेणी के अंतर्गत 1,190 पद शामिल हैं। दोनों ही श्रेणियों की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCTE द्वारा तय योग्यताओं के साथ-साथ संबंधित कक्षाओं के लिए जेटेट (JTET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

हालांकि, जिन पारा शिक्षकों ने सीटेट (CTET) या झारखंड के पड़ोसी राज्यों द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की है, उन्हें भी इस परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को नियुक्ति मिलने के 3 वर्षों के भीतर तथा प्रथम उपलब्ध अवसर में जेटेट (JTET) परीक्षा पास करना जरूरी होगा।

About Author

Leave a Reply