Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता ‘इंडियन आइडल 14’

‘कानपुर का तराना’ वैभव गुप्ता ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उन्‍हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेज़ा कार मिली।वैभव छह फाइनलिस्टों में से एक थे, जिनमें शुभदीप दास चौधरी, अनन्या पाल, आद्या मिश्रा, पीयूष पंवार और अंजना पद्मनाभन शामिल थे।शुभदीप और पीयूष को प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। वे एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपये का चेक लेकर घर गए। अनन्या तीसरी रनर-अप रहीं, उन्हें ट्रॉफी के अलावा 3 लाख रुपये का इनाम मिला।

शो के पहले दो और नौवें संस्करण को जज करने वाले सोनू निगम ग्रैंड फिनाले के विशेष जज थे। रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर’ के आगामी सीजन में ‘सुपर जज’ के रूप में नजर आने वाली नेहा कक्कड़ भी फिनाले एपिसोड में शामिल हुईं।’प्यारेलाल सिम्फनी’ चैलेंज के लिए० वैभव ने 1991 के एक्शन क्राइम ड्रामा ‘हम’ से ‘जुम्मा चुम्मा’ गाया, जिसमें अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गोविंदा, किमी काटकर और अनुपम खेर ने अभिनय किया था।फिनाले के लिए वैभव का आखिरी गाना सोनू निगम के साथ ‘जोरू का गुलाम’ गीत गाया।

About Author