Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां : पदमपुर-तेलीसाई का 32 वर्षीय युवक लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदमपुर-तेलीसाई गांव निवासी सुमित सिंह 32 वर्षीय बीते रविवार सुबह लापता हो गया. सोमवार को लापता युवक के पिता शंभू सिंह ने खरसावां थाना पहुंचकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है.मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुमित सिंह बीते रविवार सुबह घर से राजखरसावां बाजार जाने के लिए निकाला.इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.वही सुमित सिंह के परिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।

कुछ लोगों का कहना है कि सुमित सिंह को अंतिम बार राज खरसावां रेलवे स्टेशन में देखा गया था.इसके बाद सुमित सिंह के परिजनों ने अगल-बगल एवं सभी रिश्तेदारों को संपर्क कर पूछताछ किया.लेकिन कुछ पता नहीं चला.जिससे लापता सुमित सिंह के परिजन काफी परेशान हैं। किसी सज्जन को इनके बारे में जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क करें 9304219386, 9932886692, 8292884870, 7250160448

About Author