Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

महादेवपुर में धूमधाम के साथ मागे पर्व का आयोजन,शामिल हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई

खरसवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहितपुर पंचायत के महादेवपुर में हर्षोल्लास के साथ मागे पर्व मनाया गया.भारी संख्या में युवक-युवती समेत बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए.वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसवां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए.साथ ही मांदर की थाप पर समाज के लोगों के साथ नृत्य किया.यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा.मिलन समारोह में आदिवासी समाज के लोग पारम्परिक परिधान पहनकर शामिल हुए.

लोक सांस्कृतिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धार्मिक धुन पर लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर पर्व की खुशी में घंटों झूमते रहे.इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि भाषा संस्कृति ही हमारी पहचान है.इसे बचाए रखना हम सभी का दायित्व है.मौके पर काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.

About Author