Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर हिंदुस्तान के पत्रकार रणधीर कुमार को मातृ शोक, माता शांति देवी (64)का जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में इलाज के क्रम में शनिवार को निधन हो गया.

आदित्यपुर हिंदुस्तान के पत्रकार रणधीर कुमार को मातृ शोक*आदित्यपुर निवासी दैनिक हिंदुस्तान अखबार के संवादाता रणधीर कुमार राणा की माता शांति देवी (64)का जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल में इलाज के क्रम में शनिवार को निधन हो गया.

स्वर्गीय शांति देवी विगत कुछ दिनों से जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाजरत थी. जहां उनके हृदय संबंधित रोगों का इलाज चल रहा था. शाम 4:45 पर उन्होंने टीएमएच अस्पताल में अंतिम सांस ली.स्वर्गीय शांति देवी अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गई हैं. अभी कुछ देर में पार्थिव शरीर आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 11 उनके आवास पर पहुंचेगा, जहां से शव को लेकर परिजन बिहार के नवादा जिला स्थित पैतृक गांव पहुंचेंगे. जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. पत्रकार रणधीर कुमार को मातृ शोक होने पर आदित्यपुर के प्रबुद्ध जनों समेत मेयर ,डिप्टी मेयर ने शोक व्यक्त किया है.

About Author