Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

झारखण्ड के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कुड़मियों को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को दोहराया, केंद्र सरकार से कुड़मियो को जनजातीय सूची में शामिल करने की मांग की

झारखण्ड के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कुड़मियो को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को दोहराते हुए केंद्र सरकार से कुड़मियो को जनजातीय सूची में शामिल करने की मांग की है। केशव ने कहा है कि आज भी जनजातीय सूची में शामिल होने के लिए कुड़मी समाज के पास पर्याप्त प्रमाण मौजूद है।

जनजातीय सूची से बाहर रहने के कारण कुड़मियो को आर्थिक सामाजिक रूप से काफी पिछड़ेपन का सामना करना पड़ा है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार कुड़मियो को पुनः एसटी सूची में शामिल करे। उन्होंने कहा कि जो भी प्रमाण मांग रहे है वे मुझसे मिले, मेरे पास कुड़मियो को जनजातीय सूची में शामिल कराने के लिए पर्याप्त प्रमाण मौजूद है। पूरे दस्तावेज के साथ प्रमाण मौजूद है।

About Author