Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

यूपी में 22 जनवरी को सावर्जनिक अवकाश, अयोध्या में विशेष इंतेजाम…

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस रोज प्रदेश के तमाम स्कूल-कॉलेजो में भी छुट्टी रहेगी, वहीं शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इस यादगार लम्हे को ‘राष्ट्रीय उत्सव’ की संज्ञा देते हुए CM आदित्यनाथ योगी ने कहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे गणमान्य जनों को अयोध्या में बेहतर सम्मान मिलना चाहिये। हर एक VVIP के विश्राम स्थल का चयन पहले ही कर लिया जाये। हर अतिथि के रूकने की बेहतर व्यवस्था हो।

CM योगी ने मंगलवार को अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। समारोह की सुरक्षा को लेकर की गई तैयारी का जायजा लिया।CM योगी ने अयोध्या में टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी तैयार करायें, क्योंकि 22 जनवरी के बाद अयोध्या में दुनिया भर से रामभक्तों का आगमन शुरू होगा। उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइनेज लगाये जायें। अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं। होम स्टे की भी व्यवस्था है। CM योगी ने कर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में बिल्कुल धूल न उड़े, कोई गंदगी न हो, इसका पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया।

वहीं, जगह-जगह कूड़ेदान रखने का आदेश दिया। लगभग 15 सौ कमर्चारियों की संख्या और बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश राममय है। 22 जनवरी की शाम हर देव मंदिर में दीपोत्सव मनाया जायेगा। हर सनातन आस्थावान अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राम ज्योति प्रज्जविल कर रामलला का स्वागत करें। सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराने का आदेश दिया। वहीं उस रोज शाम में आतिशबाजी का भी इंतेजाम रखने को कहा।

About Author