Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजनगर : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंदा , दोनों की मौत

राजनगर – हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एन एच 220 गोविंदपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई , मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र की खोकरो गांव की सूराज हांसदा 30 वर्ष एवं उसकी पत्नी सोलमा हांसदा 25 वर्ष के रूप में की गई ।

जानकारी के अनुसार खोकरो निवासी सूराज हांसदा अपने स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से पत्नी सोलमा हांसदा के साथ अपने ससुराल राजनगर थाना क्षेत्र के आसुआ गांव से लौट रहे थे ,लौटने के क्रम में हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पेट्रोल पंप पार कर जैसे ही विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंचे ही थे अज्ञात वाहन ने उनकी सीधी टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए , दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया , जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूराज हांसदा के सर के कई हिस्सों में चोटें एवं हाथ पैर भी टूट चुका है , वही उनकी पत्नी सोलमा हांसदा का सिर पर चोटें लगी।

About Author