Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रांची : ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री करते चार महिला समेत छह लोग गिरफ्तार

रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री करते चार महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया. एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर बारियातू क्षेत्र के रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोगों द्वारा ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया.


जिसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेन्स की ईकाइ के साथ उस स्थान का घेराबंदी कर छापामारी किया. छापेमारी के दौरान कमरे में मौजूद सभी छह लोग जिसमें चार महिला और दो पुरुष ब्राऊन शुगर के पाउडर को अल्मुनियम फोएल में लपेट कर छोटी-छोटी पुड़िया बना रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें आरती देवी,शुगन देवी, नीतु नन्द किशोर, नन्द किशोर मिस्त्री, पृथ्वी कुमार और प्रियंका कुमारी शामिल है. इनके पास से 11.27 ग्राम ब्राऊन शुगर, 90 हजार रूपया, छह मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।

About Author