Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला के धातकीडीह उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस पर रंगा रंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत धातकीडीह उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई! विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद महतो एव सचिव मधुसुदन मंडल द्वारा विधिवत कार्यक्रम का शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया!

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों एव शिक्षकों को शॉल ओढाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ! विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों से खुब बहवाही लूटी! मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद महतो, सचिव मधुसूदन मंडल, शिक्षिका सुचित्रा महतो, शिक्षक दिनेश हो, हीरालाल महतो, परेश महतो, नीराकर प्रधान, आनंद प्रमाणिक,सुभाष महतो, सुनील मंडल, समाजसेवी हेमसागर प्रधान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे!

About Author