Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिले के 59 केन्द्रों पर 10 जून को होगी सीडीपीओ की नियमित नियुक्ति परीक्षा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीओ) नियमित नियुक्ति परीक्षा पूर्वी सिंहभूम जिला के 59 परीक्षा केंद्रों में 10 जून, सोमवार को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। XLRI सभागार में आयोजित ब्रीफिंग में सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एसडीओ धालभूम श्रीमती पारूल सिंह, घाटशिला एसडीओ श्री सच्चिदानंद महतो उपस्थित रहे।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा परीक्षा केन्द्रों में शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बिना किसी चूक के कर्तव्य निर्वाहन का निर्देश दिया गया। सभी केंद्र पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। इसके लिए किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्वाकलन कर उसका समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर जारी मार्ग-निर्देशिका का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

10 जून को 59 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 26424 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक होगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके, इसके लिए सभी केंद्रों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गयी है। निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी बिना फ्रिस्किंग के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक व उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केन्द्राधीक्षक मौजूद थे।

About Author