Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में आहूत हुई समीक्षात्मक बैठक, विकास कार्यों/विभागीय योजनाओं में गति लाने के दिए निर्देश

लंबित योजनायें निर्धारित समयावधि में पूर्ण हों, फील्ड विजिट करें पदाधिकारी… श्री अनन्य मित्तल, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा सभी कार्यालय प्रधान के साथ विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि जितनी भी योजनायें लंबित हैं उन्हें समय से पूरा करायें, गुणवक्ता से समझौता नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे। वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

समीक्षा के क्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आईटीडीए, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता, खनन, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम नियोजन एवं कौशल विकास समेत नगरीय विकास, पथ, पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद समेत सभी अन्य सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में अधतन स्थिति की समीक्षा की गयी तथा पूर्व में दिए गए लक्ष्य के आलोक में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा करते हुए जहां कमी पाई गई उसे निश्चित समय में दूर करने हेतु संबंधित कार्यालय प्रधान को निर्देशित किया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार विकास और जनहित के कार्यों में अपेक्षित तेजी लाना है । पदाधिकारी फिल्ड विजिट करें जिससे की योजनाओं की जमीनी हकीकत पता चले और उसी हिसाब से रणनीति बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का टाइमलाइन तय है, अगर योजनाओं में देर होती है तो किस स्तर पर कितना विलंब हुआ, इसकी भी जानकारी उपायुक्त कार्यालय को दें । योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं या नहीं, गुणवत्ता के साथ काम हो रहा है या नहीं, इसका सत्यापन कराया जाएगा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पेयजल, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा विभागीय योजनायें, सामुदायिक वन पट्टा वितरण, खनिजों के अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई पर बल देते हुए निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों के बीच तालमेल हो, ताकि बेहतर क्रियान्वयन किया जा सके। जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि उसमें अगर किसी प्रकार की समस्या आए तो उसका समाधान निकाला जा सके एवं समयबद्ध रूप से योजनाओं को पूर्ण किया जा सके ।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एडीएम(एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री डेविड बलिहार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी, एसडीओ घाटशिला, एसडीओ धालभूम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

About Author