Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एनएच में खुला सैफरॉन -33 मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट, रेस्टोरेंट खुलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: अरविंद सिंह

चांडिल : नेशनल हाईवे -33 स्थित जरियाडीह में रविवार को जमशेदपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट सैफरॉन का नया आउटलेट सैफरॉन-33 का उद्घाटन ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने फीता काटकर किया. इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि दलमा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह रेस्टोरेंट काफी कारगर साबित होगा ।

इन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट खुलने से आसपास क्षेत्र के स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होगा और क्षेत्र आर्थिक रूप से संपन्न भी होगा। बेहतरीन डिजाइन और इंटीरियर के साथ तैयार किए गए रेस्टोरेंट में ग्राहकों को सैफरॉन का वही स्वाद और बेहतरीन एंबिएंस मिलेगी. रेस्टोरेंट तीन भागों में विभाजित है .जिसमें ग्राहकों को एक गार्डन, एसी रेस्टोरेंट, रोडसाइड व्यू का आनंद मिलेगा। दममा तलहटी से सटे होने के चलते ग्राहकों को एक शानदार वातावरण का भी अनुभव प्राप्त होगा।

सैफरॉन-33 रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर फरहान अहमद ने बताया कि स्वाद ही हमारी पहचान है. बिरयानी का बेहतरीन जायका ग्राहकों को मिलेगा. फूड क्वालिटी के साथ इंटीरियर पर फोकस किया गया है. शहर के शोरगुल से दूर ग्राहक यहां सुकून के पल बिता सकेंगे. उद्घाटन समारोह के मौके पर ग्राहकों ने लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया।

About Author