Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, इस एक्ट्रेस को बनाया अपना जीवनसाथी|

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है. यह शादी ऐसे समय में हुई है जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं. शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद को अपना जीवनसाथी चुना है और एक समारोह के दौरान यह शादी हुई. शोएब मलिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।सना की दूसरी शादीशोएब ने जिस सना जावेद से शादी की है वो भी तलाकशुदा हैं.

पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद ने 2020 में उमैर जसवाल के साथ शादी की थी लेकिन जल्द ही यह बात सामने आने लगी कि इस कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की तस्वीरें डिलीट कर दी थी और फिर खबर आई कि दोनों में तलाक हो चुका है।28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो (TV Show) में नज़र आ चुकी हैं, ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक समेत अन्य उनके कई फेमस शो हैं. इसके अलावा वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी दिख चुकी हैं।

Ezoicशोएब ने सानिया से 2010 में शादी की थी. तब आयशा सिद्दीकी ने सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते. उस वक्त शोएब ने आयशा के साथ किसी तरह के रिश्ते होने की बात से इनकार किया था. मगर मामला बढ़ने के बाद उन्होंने आयशा से तलाक ले लिया था. शोएब ने सानिया से शादी के बाद पहली पत्नी आयशा से तलाक लिया था।

About Author