Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला विधानसभा : प्रत्याशी संग्राम मार्डी ने लोगों से कहा आप फ़ुटबॉल खिलाड़ी पर बटम दबाएँ, हम जल, जंगल और जमीन रक्षा करने की वादा करते हैं तथा सुनिश्चित दिलाएंगे आपको अपना हक और अधिकार…..

जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की आग्रह करते हुए प्रत्याशी संग्राम मार्डी ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)

Seraikella : आसन्न विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए अपने अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क करने में लगे हुए है। सभी अपना अपना घोषणा पत्र में वर्णित क्षेत्र हित मे विकास और योजनाओं में भविष्य में अपनी भूमिका बता रहें हैं तो कोई अपनी घोषणा की विशेषता बता रहें हैं।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी संग्राम मार्डी ने भी अपना समर्थकों संग क्षेत्र की मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चला रहे है। इधर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि वह अखिल भारतीय आदिवासी मूलवासी रक्षा मोर्चा की अध्यक्ष है तथा झारखण्ड आंदोलकारी भी है।

उनका जल, जंगल और जमीन रक्षा की लड़ाई जारी है और आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ साथ उन्होंने मतदाताओं से अपील किया है कि इसबार सरायकेला विधानसभा को एक विशेष पहचान देने हेतु, आदिवासियों की संस्कृति, स्वाभिमान की रक्षा के लिए और स्थानीय सभी लोगों की अपना हक़ और अधिकार पाने के लिए उनका चुनाव चिह्न फ़ुटबॉल खिलाड़ी पर बटम दबाकर मतदान करने की आग्रह किया।

उन्होंने जिक्र किया कि क्षेत्र की कई गाँव के ग्रामीणों ने उनके आंदोलन में साथ देने के लिए उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है तथा उन्हें इसबार की चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए वचन दिए। इस दौरान वह अपनी समर्थकों संग हुदू, डुमरा, रपचा तथा बुरुडीह पंचायत की सभी गाँव मे दौरा किया।

About Author