Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

सरायकेला-खरसावां, 31अगस्त,2026, सोमवार(भाग्य सागर):

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक एक आयोजित की गई। प्रखंडवार उपलब्धियों एवं कमियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण, विद्यालय संबंधी आंकड़ों का संधारण, जन्म प्रमाण-पत्र, परियोजना रेल एवं अपार पहचान संख्या, विद्यालयों में नामांकन, आधारभूत संरचना, सूचना एवं संचार तकनीक आधारित प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षा तथा जिले की शैक्षणिक प्रगति एवं रैंकिंग से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने, विद्यालय स्तर पर नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने, शिक्षकों की उपस्थिति की नियमित निगरानी करते हुए शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी एवं अनुशासित बनाए रखने सहित कई अन्य निर्देश दिए।

उन्होंने कहा विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें सीखने की रुचि, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता का विकास भी शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस क्रम में शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ सहयोगात्मक, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने तथा भयमुक्त वातावरण में शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। खेल-खेल में शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया। शिक्षकों को विद्यार्थियों की आयु एवं सीखने की क्षमता के अनुरूप सरल, रुचिकर एवं व्यवहारिक माध्यमों से शिक्षण कार्य करने तथा कक्षा में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

व्यावसायिक क्षमता विकास प्रशिक्षण अंतर्गत लंबित प्रशिक्षणों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रशिक्षण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने एवं विद्यालय संबंधी आंकड़ों के संधारण एवं अद्यतन कार्य तथा जन्म प्रमाण-पत्र से संबंधित लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार सहित सभी प्रखंडों के संबंधित शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply