Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

# POLL DAY 25 MAY 2024

व्यय प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए सह व्यय कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने दिए जरूरी टिप्स

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया जिसमें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्थैतिक जांच दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल, आयकर दल, आबकारी दल, वाणिज्य दल एवं बैंक के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग श्री दीपांकर चौधरी ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय के निगरानी, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये ।

व्यय प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न व्यय मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया गया है जो अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित कराएंगी । उन्होंने सभी दल प्रभारियों को सजगता एवं सक्रियता से चुनाव कार्य सम्पादित करने का आह्वान किया । उप विकास आयुक्त ने दल प्रभारियों से कहा कि व्यय मॉनिटरिंग टीमें निर्वाचन प्रक्रिया की प्रमुख धुरी हैं जिनके माध्यम से पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराये जाएंगे । व्यय की निगरानी ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड संधारण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। निगरानी सतत होनी चाहिए, टीमों की 24×7 सक्रियता से ही अवैध धनबल के प्रयोग पर अंकुश लगाये जा सकते हैं।

पीडी आईटीडीए ने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर लें, आयोग के गाइडलाइन को जरूर पढ़ें, किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति हो तो वरीय अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होने आपसी समन्वय पर बले देते हुए कहा कि परादर्शी चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

About Author