Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

धातकीडीह में खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत|

चक्रधरपुर प्रखंड के धातकीडीह में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया. धातकीडीह में बैलुन फोड़, जवानों की दौड़, हंडी फोड़, बच्चियों की दौड़, टुसू प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि खेल का आयोजन हुआ. खेलकूद के विजेता तथा उपविजेता को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, विशिष्ट अतिथि सन्नी सिंकु, विजय मेलगांडी, गोविंद महतो आदि ने उपहार देकर पुरस्कृत किया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए

मुख्य अतिथि डॉ श्री विजय सिंह गागराई ने कहा कि खेलों में भाग लेने के दौरान हमारा शरीर एक साथ दो अलग-अलग कार्यों से गुजरता है. एक है शरीर का विकास और दूसरा है मानसिक स्वास्थ्य का विकास. खेलों में भाग लेते समय एक व्यक्ति अपनी शारीरिक शक्ति और मानसिक शक्ति दोनों का प्रयोग करता है. परिणामस्वरूप, दोनों प्रगति करेंगे. कई लोगों के लिए खेल सिर्फ मनोरंजन है, लेकिन ऐसा नहीं है. खेल व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इस मौके पर कमेटी के रंजीत महतो, करण महतो, निरंजन गोप, दशरथ महतो, प्रहलाद महतो, दुर्योधन महतो, चिरंजीवी महतो, दीपक महतो, जयराम महतो, प्रदीप महतो समेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

About Author