Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कुचाई में शिक्षकों का सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

कुचाई प्रखंड के आम बागान परिसर में शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ की ओर से शिक्षकों का सम्मान विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वही सेवानिवृत शिक्षक एनपीएस रायसिंदरी के सुखराम सिंह मुंडा, सुरसी के सूरत लाल सिंह मुंडा व मोटाईगुटु विधालय के रूईया लाल सिंह सामड को सहायक अध्यापक संघ कुचाई की ओर से सम्मानित किया गया।

इस दौरान बीपीओ नाथो महतो ने कहा कि सेवा में आने वाला का सेवानिवृत होना एक परंपरा है.जिसे हर किसी को पालन करना ही है.इनका शिक्षकों और छात्रों से हमेशा मधुर संबंध बना रहा.आज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखदायी है.वही संघ जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का काफी अहम योगदान रहता है.शिक्षक संघ उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा.

उनकी कुशल कार्य क्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है.ये सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं.उनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी.मौके पर शीतल साहु,राजकुमार महतो,रामचरण कुम्हार,बिरेंद्र नाथ सोय,जयलता मुंडारी,सुखभंजन सिंह मुंडा,सुचित्रा महतो,करम सिंह मुंडा, सचिदानंद प्रधान,गोवर्धन नायक आदि उपस्थित थे.

About Author