Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

प्रदेश भर के शिक्षकों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पदाधिकारी को पद मुक्त करे सरकार- दीपक दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष

पुर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के द्वारा प्रदेश भर के शिक्षकों के प्रति अमर्यादित और अपमानजनक वक्तव्य के विरुद्ध जिले के सभी प्राथमिक ,मध्य, उच्च,उच्चतर एवम अल्पसंख्यक विद्यालय के सभी कोटि के लगभग 5000 शिक्षक /शिक्षिकाओं ने हवाई चप्पल पहनकर शैक्षणिक कार्य किया है।

ज्ञातव्य हो कि विगत 26 /7/24 को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव के द्वारा राज्य परियोजना निदेशक के शिक्षकों के प्रति उनकी अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध माननीय राज्यपाल , माननीय मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को ज्ञापन देकर उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियां से पद मुक्त करने की मांग की गई है।

इस संबंध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह तथा महासचिव सुदामा माझी ने कहा है कि, समाज में शिक्षकों का स्थान सर्वोत्तम है। वे समाज के मार्गदर्शक एवं मानव संसाधन के निर्माता होते हैं ।उन्होंने कहा कि शिक्षक चुनाव एवम जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान देते हैं। कोरोना कल में शिक्षकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपने कर्तव्य को निभाया। ऐसी स्थिति में राज्य परियोजना निदेशक के “चप्पल से पीटने ” जैसी अमर्यादित एवं अपमानजनक बयान से शिक्षकों सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मान सम्मान को ठेस पहुंचा है ।

इसको लेकर जिले के सभी शिक्षको में आक्रोश चरम पर है। संगठन माननीय मुख्यमंत्री से ऐसे निम्न कोटि के आचरण वाले पदाधिकारी को शिक्षा विभाग से पदमुक्त कर मानसिक आरोग्यशाला भेजने की मांग की है। जिला अध्यक्ष और महासचिव ने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी कोटि के शिक्षक/ शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया है।

About Author