Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदित्यपुर थाने का नव निर्मित हाईटेक थाना भवन रविवार से जनता को समर्पित हो गया

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाने का नव निर्मित हाईटेक थाना भवन रविवार से जनता को समर्पित हो गया. एसपी आनंद प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए थाना भवन का उद्घाटन किया. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस सुमित ठाकुर, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी राजन कुमार,प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेसी नेता सुरेशधारी, सत्य प्रकाश, जेपी सिंह, ज्ञानवी देवी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं थाना कर्मी मौजूद रहे.

विदित हो कि करीब ढाई करोड़ की लागत से निर्मित नए थाना भवन में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है. नया थाना भवन पूरी तरह से हाईटेक है. करीब 9 महीने में थाना भवन बनकर तैयार हुआ. झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से इसका निर्माण कराया गया है.

अपने संबोधन में एसपी आनंद प्रकाश ने क्षेत्र के लोगों को नए थाना भवन की शुभकामनाएं दीं और थाना प्रभारी के कार्यशैली की सराहना की. उन्होंने कहा इनके नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया गया है जो भविष्य में भी जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पुलिस को हाईटेक बनाने की दिशा में काम कर रही है. आदित्यपुर थाना जो है जिले का सबसे महत्वपूर्ण थाना है इसलिए यहां के पुलिसकर्मियों एवं जवानों को हाईटेक बनाने की व्यवस्था की जाएगी. क्षेत्र के आबादी को देखते हुए यहां संसाधन बढ़ाए जाएंगे जिसमें नए चार पहिया और दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे पुलिस पदाधिकारियों को लैपटॉप तक दिया जाएगा, ताकि अपराध और साइबर क्राइम पर रोक लग सके. वहीं थाने में रखे स्क्रैप के संबंध में एसपी ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिन केसों का निष्पादन हो चुका है उन्हें जल्द ही डिस्पोजल किया जाएगा. साथ ही एसपी ने कहा कि जिले को दो और नए थानों की सौगात जल्द मिलने वाली है. बता दें कि चांडिल एवं आरआईटी थाना के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

About Author