Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ग्रामीणों ने खुद चंदा और श्रमदान करके बनाई सड़क

ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता गांव के ग्रामीणों ने सरकार की बातों से थक हारकर अवसर पकड़ते हुए करीब 2 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया है। इस सड़क का शुभारंभ शुक्रवार को जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर के सहयोग से किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने भी अपना श्रमदान दिया है। इस कार्य के द्वारा ग्रामीणों ने दस फीट गहरी खाई को मिट्टी भरकर चलने योग्य सड़क का निर्माण किया है।

Advertisement –

यह सड़क तुता गांव के ग्रामीणों को मिलन चौक, सितु बाजार और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए 8-10 किलोमीटर की अधिक दूरी को कम करेगी। इससे ग्रामीण लोग कृषि उपज की खरीद-बिक्री, बैंक कार्य और अन्य गतिविधियों के लिए अब मिलन चौक, सितु बाजार आदि बाजारों में अधिक आसानी से पहुंच सकेंगे। ग्रामीणों ने अपनी जमीनों को दान करके इस सड़क के निर्माण में अहम योगदान दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे बहुत समय से सांसद, विधायक और विभागीय पदाधिकारियों से अपनी मांगों की गुहार लगा रहे थे, लेकिन उन्हें निरंतर धक्के खाने पड़ रहे थे। इसलिए अंततः थक हारकर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर इस सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया और कार्य की शुरुआत भी की। इस सड़क के निर्माण में ग्राम प्रधान कार्तिक सिंह मुण्डा, वार्ड सदस्य आदर्श सिंह मुण्डा, सुभाष चन्द्र महतो, भुतनाथ, तुलसी, मनोहर महतो आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

About Author