Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

समस्याओं के निदान के लिए मजदूर वर्ग को एकजुट होना होगा – प्रमोद गुप्ता

प्रभात पार्क आदित्यपुर के प्रांगण में प्रभात नगर विकास समिति सह वरिष्ठ नागरिक संघ के तत्वावधान में 1 मई मजदूर दिवस पर संगोष्ठी हुई। भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर ,सुबास चंद्र बोस व महात्मा गांधी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वक्ताओं ने मजदूर दिवस एवं उसकी महत्ता की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विश्वमोहन कुमार ने की। संचालन शिक्षाविद् श्री एस डी प्रसाद ने किया।

कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र पासवान व प्रमोद गुप्ता एवं बतौर अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान, कैलास साह, जवाहर सिंह,वीरेंद्र कुमार,राम विनोद गुप्ता, शंकर दयाल मिश्रा, विजय नारायण पांडे, सरोज देवी, रचना कुमारी , अनिल प्रसाद, आर सी चौरसिया, रघुनाथ सिंह, अधिवक्ता परमानंद पांडे , डी एन कुमार, सच्चितानंद प्रसाद आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रभात नगर विकास समिति के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने शिकागो में 1मई 1886 में हुए मजदूर ओदोलन की जानकारी देते हुए नव भारत के निर्माण में डॉ भीम राव अंबेडकर व महात्मा गांधी व सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डाला। गौरतलब है इन तीनों महापुरूषों ने असंगठित मजदूरों को एकजुट कर अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध आवाज बुलंद किया।

प्रमोद गुप्ता ने कहा कि श्रमिकों और कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। श्रम नियमों में इस तरह से बदलाव हो रहे हैं ,जिससे श्रमिक के अधिकार कम हो रहे हैं। उद्योगपति और सरकार शोषण की नीति अपना रहे हैं। इसका जवाब हमें एकजुटता से देना होगा। कार्यक्रम के अंत में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई ।समिति के ओर से वर्तमान परिस्थिति में भी सभी मजदूरों को एकजुट होकर अन्याय के विरूद्ध संघर्ष करने का आह्वान किया गया ।

About Author