Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एचडीएफसी बैंक एटीएम में चोरी का प्रयास, तीन चोर पकड़ाए

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोर और चोरो आतंक सर चढ़कर बोल रहा है .चोरी , छिनतई, लूट मामलों में हुए बेतहाशा वृद्धि ने पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक बार फिर चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एटीएम में चोरी का प्रयास किया है.

एक महीने के भीतर दूसरी बार किसी एटीएम को चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया है.मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग शिवरंजनी कॉन्प्लेक्स स्थित एचडीएफसी बैंक का है. जहां बीते देर रात 2:30 बजे तीन की संख्या में आए चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया. हालांकि वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके. चोरों द्वारा एटीएम में तोड़फोड़ किए जाने की भनक स्थानीय लोगों को प्राप्त हुई.जिसके बाद फौरन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चोरों को भागने से रोका. बाद में स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवरंजनी अपार्टमेंट में छुपे तीन चोर को धर दबोचा. जिनकी पहचान रंजीत झा, परमजीत सिंह एवं दीपक सिंह के रूप में की गई है.

चोरों ने लगातार दो एटीएम में बोला था धावा

पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि इन चोरों द्वारा पहले एक अन्य बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था. जहां वे असफल हुए थे. जिसके बाद शिवरंजनी कॉन्प्लेक्स स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को इन्होंने अपना निशाना बनाया. बताया गया है कि उक्त एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड नहीं रहते हैं जिसके चलते चोर वहां एटीएम तोड़ने लगे रहे. बता दें कि इससे पूर्व भी गम्हरिया के एचडीएफसी बैंक में गैस कटर के माध्यम से चोरी का प्रयास हुआ था .जबकि कुछ दिन पूर्व ही आदित्यपुर के शेरे पंजाब चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के भी एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था. जिसके आरोपी अभी आदित्यपुर पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं.

About Author