Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में बनेगा यह 10 किमी लंबा 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, गडकरी ने की घोषणा…

द्रीय सड़क परिवहन (Central Road Transport) एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर में 936.26 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया-18) के कालीमंदिर-डिमना चौक-बालीगुमा खंड पर 10 किमी लंबे 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है।केंद्रीय सड़क परिवहन (Central Road Transport) एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को घोषणा की कि झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर में 936.26 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया-18) के कालीमंदिर-डिमना चौक-बालीगुमा खंड पर 10 किमी लंबे 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

मंत्री ने कहा कि नई सड़क पर स्थानीय यातायात को अलग करने के लिए चार-लेन सिंगल-एलिवेटेड सड़क के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है, जिससे शहर में Traffic जाम कम होगा और सड़कें सुरक्षित होंगी।इससे पहले, मंत्री ने कहा था कि गुजरात में नई राजमार्ग परियोजनाएँ शुरू करने के लिए 1,532.97 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे प्रमुख इलाकों में भीड़ कम होगी और समय बचेगा।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परियोजना में 625.58 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात के मोरबी जिले में National Highway-151-A के 12.4 किमी लंबे ड्रोल से अमरान खंड को 4-लेन करना शामिल है।

About Author