Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

सरायकेला: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में जिला स्वीप कोषांग के अंतर्गत आज सरायकेला प्रखंड अंतर्गत KGBV, UHS पठानमारा, UHS भादुरडीह में विद्यार्थियों के द्वारा, रंगोली, मेहंदी बनाकर जागरूकता रैली द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर बनाए गए रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में “चुनाव का पर्व देश का गर्व” आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान करने हेतु मतदाता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

About Author