Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जब PDS डीलर ने BDO को दी धमकी बर्बाद करने, 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर कराने और आपके जैसा 5 BDO का पैसा अकेले कमाते हैं, जानिए फिर क्या हुआ|

चतरा जिले के गिद्धौर गांव निवासी विकास कुमार (पिता जागेश्वर दांगी) को प्रभारी बीडीओ से दुर्व्यवहार करना महंगा पड़ गया। बीडीओ के आवेदन पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी बीडीओ सह एमओ हरिनाथ महतो शुक्रवार को कई योजना जांच कर प्रखंड मुख्यालय लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में दो कार्डधारी मुनैजा खातून व रजिया खातुन राशन उठाकर जा रहे थे। गाड़ी रोक कर दोनो से पूछताछ किया। जिसमें पाया कि मुनैजा खातून को 15 किलो के जगह 10 किलो 600 ग्राम व रजिया खातुन को 35 किलो के जगह 28 किलो राशन दिया गया है।

डीलर दे रहा था कम राशन कम राशन की शिकायत मिलते ही बीडीओ तुरंत गिद्धौर गांव के डीलर नागेश्वरी देवी के जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंचे। जहां डीलर के पुत्र विकास कुमार सभी लाभुको को कम राशन देते पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन को सेटिंग कर कम राशन बांट रहा था। लाभुकों के बीच पूरा अनाज वितरण करने की बात कहे जाने पर विकास ने बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही तरह-तरह की धमकी देने लगा। आपको बर्बाद कर दुंगा, हमारे बारे में जानते नहीं, हम आपका तबादला 24 घंटे के अंदर करा देंगे, आपके जैसे पांच बीडीओ का पैसा हम कमाते हैं समेत अन्य धमकी दिया। इस संबंध में बीडीओ ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी ने बताया थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि कांड संख्या 04/24 के तहत मामला दर्ज करते हुए करीब आधे घंटे के अंदर छापामारी अभियान चलाकर उसे धर दबोचा। रविवार को जेल भेज दिया गया। छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक जायरा बाखला व कई जवान शामिल थे।

About Author