Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हेल्मेट देकर किया सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन की कामना

सिंहभूम लोकसभा के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कुमारडाही गांव में ललिन महतो की शादी में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहाँ जेबीकेएसएस नेताओं ने वर वधु को हेल्मेट देकर सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन की कामना किया। साथ ही साथ सिंहभूम लोकसभा को सुरक्षित करने के लिए जेबीकेएसएस/ जेएलकेएम के सांसद प्रत्याशी दामोदर सिंह हांसदा को हेल्मेट छाप में वोट देकर भारी बहुमतों से विजय बनाकर टाइगर जयराम महतो के हाथों को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेबीकेएसएस के राहुल महतो, आस्तिक महतो, माडे, प्रकाश महतो, भोलू महतो,मनोज महतो,निर्मल महतो ,धरनी, मनसा दास आदि उपस्थित थे।

About Author